पिथौरा/सांकरा. सांकरा पुलिस ने रविवार को धरमपुर में रुपए का दांव लगाकर खड़खड़िया खेलते 6 लोगों को पकड़ा है. जानकारी के अनुसार जिले के सांकरा थाना क्षेत्र एवं बलौदाबाजार जिले की बया चौकी क्षेत्र में खड़खड़िया खिलाने वाले गिरोह सक्रिय हैं. बताया जाता है कि ये गिरोह गांवों में खुद के खर्च से ही मड़ई और मेला आयोजित करते हैं. बाद जिन कंधों पर इस अवैध कार्य रोकने की जिम्मेदारी होती है उन्हें ही मैनेज कर मड़ई की रातभर खड़खड़िया के नाम पर पूरे गांव और आस-पास के जुआरियों को जीत का लालच देकर रातभर में लाखों रुपए कमा लिए जाते हैं. इस अवैध काम की शिकायत के बाद भी स्थानीय पुलिस स्वयं कभी कोई कार्रवाई नहीं करती. स्थानीय पुलिस हमेशा उच्च अफसरों के निर्देश पर ही कार्रवाई करती है. सांकरा क्षेत्र में भी लगातार उक्त जुआ खिलाकर भोले-भाले ग्रामीणों को लूटा जा रहा था.
https://सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारियां, दिया बेटे को जन्म
इसकी शिकायत पत्रकार लोचन चौहान द्वारा लगातार सांकरा पुलिस तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाने का प्रयास किया जाता रहा. बाद भी स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई नही किए जाने से सोशल मीडिया के जिला स्तर पर उक्त शिकायत की थी. जिस पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान में लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे. लिहाजा खड़खड़िया पर कार्रवाई हेतु साइबर सेल की टीम भेजी गई. पुलिस ने लोकनाथ साहू धरमपुर, भूषण साहू भोकलूडीह, अगस्ती मेहेर धरमपुर, प्रकाश बढ़ई धरमपुर, इन्द्रो बाघ कोदोगुड़ा, कैलाश यादव धरमपुर को मौके से गिरफ्तार किया. उनके कब्जे से नकदी 8840 रुपए, 02 मोबाइल कीमती 3000 रुपए, जुआ पट्टी, टोकनी, 06 गोटी जुमला कीमती 11840 रुपए जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.
https://हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन से 22 लोगों की मौत







