रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की साल 2018 में हुई परीक्षा के नतीजे मंगलवार देर रात जारी कर दिए गए. मेरिट लिस्ट के मुताबिक रायपुर की अनीता सोनी स्टेट टॉपर बनी है. अनीता ने 955 मार्क्स स्कोर किए हैं, दूसरे नंबर पर श्रीकांत कोराम हैं और तीसरे नंबर पर महेश्वरी तिवारी ने बाजी मारी है. चौथा नंबर पर राहुल शर्मा हैं, जबकि पांचवे नंबर पर श्रृष्ठि तिवारी है. मेरिट सूची में छठे नंबर पर मृणमयी शुक्ला हैं, वहीं सातवें नंबर पर राज तिवारी, आठवें नंबर पर अभिषार पांडेय, नौंवे नंबर पर रागिनी सिंह और 10वें नंबर पर भूमिका देसाई हैं.
http://न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय वनडे टीम का ऐलान, पृथ्वी शॉ को मिला मौका
बता दें कि राज्य सेवा के अधिकारियों के लिए 17 सेवाओं में 273 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी. इसके लिए 17 फरवरी 2019 को प्रारंभिक परीक्षा हुई थी. प्रारंभिक परीक्षा में 4 हजार 2 सौ 18 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए सफल हुए थे. इसके बाद 23, 24, 25, और 26 जुलाई 2019 को मुख्य परीक्षा आयोजित की गई. मुख्य परीक्षा में 8 सौ 21 उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के लिए हुआ था. साक्षात्कार 30 दिसंबर से 21 जनवरी मंगलवार तक आयोजित किए गए थे, शाम तक चले साक्षात्कार के बाद नतीजे जारी कर दिए गए. इसमें आज 814 उम्मीदवारों के नतीजे जारी किए गए हैं. जारी नतीजे क्रमशः सूची में नंबरों के आधार पर है.
http://भारतीय वन सेवा के तीन अधिकारियों को सौंपे गए नवीन दायित्व







