আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कृषि विभाग के अधिकारियों को जिला पंचायत सीईओ ने लगाई फटकार

Published on: November 16, 2022
---Advertisement---

बलौदाबाजार. कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश में जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित सहकारी नोडल बैंक कार्यालय के सभागार में कृषि विभाग के कामकाज विस्तृत समीक्षा की. इस दौरान फील्ड में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के नहीं पहुंचने, गौठानों में गोबर खरीदी कार्य नहीं करने एवं धान खरीदी केंद्रों में सतत निरीक्षण नहीं करने पर जिला पंचायत सीईओ ने कृषि विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य में सुधार लाने की नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि सभी गौठानो में नियमित गोबर खरीदी कर उन्हें वर्मी कंपोस्ट के प्रक्रिया में डालना ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी का कार्य है. वह इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से करें. इसके साथ ही धान खरीदी प्रारंभ हो गया है.

https://कांग्रेस नेता अजय माकन ने छोड़ा राजस्थान में पार्टी प्रभारी का पद

जहां-जहां आप लोगों की ड्यूटी लगाई गई हैं, वहां उपस्थित होकर कार्य करें. इस दोनों कार्य में जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यह सरकार की सबसे उच्च प्राथमिकता के कार्य है. श्री वर्मा ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को गौधन न्याय योजना के क्रियान्वयन में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताया. उन्होंने आगे कहा कि गौधन न्याय योजना अंतर्गत गौठानों शत-प्रतिशत में गोबर खरीदी, गुणवत्तापूर्ण वर्मी कंपोस्ट उत्पादन, गौठान प्रबंधन समिति के कार्य एवं पंचायत सचिवों से बेहतर समन्वय स्थापित कर उत्कृष्ट परिणाम देने के निर्देश दिए गए. इस दौरान बैठक में आरईओ ने भी कुछ समन्वय संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी दी जिस पर जिला पंचायत सीईओ ने शीघ्र ही निराकरण करने का आश्वासन दिया.

https://चिल्हाटी में कॉलेज और सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now