नई दिल्ली. गुरुवार को केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है. सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले डीए यानी महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई इंस्टॉलमेंट पर रोक लगा दी गई है. महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी पर लगी ये रोक एक जुलाई 2021 तक जारी रहेगी. इसके साथ ही सरकार ने ये भी साफ कर दिया है कि आगे चलकर ये बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एरियर के तौर पर भी नहीं मिलेगा. वित्त मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार, 1 जनवरी 2020 से जो केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को डीए की इन्स्टॉलमेंट मिलने वाली थी, उस पर रोक लगा दी गई है.
http://आरक्षक भर्ती प्रक्रिया : शारीरिक दक्षता परीक्षा आगामी आदेश तक स्थगित
वहीं, 1 जुलाई 2020, 1 जनवरी 2021 से मिलने वाली अतिरिक्त इंस्टॉलमेंट पर रोक लगाई गई है. केंद्र सरकार के इस फैसले से 1.13 करोड़ कर्मचारी और पेंशनर प्रभावित होंगे. इसमें करीब 48 लाख कर्मचारी और 65 लाख पेंशनर शामिल हैं. इस महंगाई भत्ते पर रोक लगाने से सरकार को करीब 37 हजार करोड़ रुपए की बचत होगी. बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट ने मार्च महीने में डीए में 4% बढ़ाने की मंजू्री दी थी. बढ़ोतरी के बाद यह 21% तक पहुंच जाता.
http://VIDEO : लारा दत्ता-रिंकू राजगुरु की वेब सीरीज ‘हंड्रेड’ का ट्रेलर रिलीज
Addl installment of Dearness Allowance (DA) payable to central govt employees & Dearness Relief (DR) to central govt pensioners, due from 1st Jan, 2020 shall not be paid. Addl installments of DA & DR from 1 July 2020 & 1 Jan 2021 shall also not be paid: Ministry of Finance (1/2) pic.twitter.com/j5SsuhYkko
— ANI (@ANI) April 23, 2020









