আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जनवरी-फरवरी में नहीं होंगी CBSE बोर्ड की परीक्षाएं

Published on: December 22, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने जनवरी-फरवरी में CBSE बोर्ड की परीक्षाएं न कराने का फैसला लिया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने ये घोषणा की है. उन्होंने सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बताया कि मौजूदा हालात को देखते हुए 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फिलहाल जनवरी-फरवरी में कराने की कोई योजना नहीं है. हालांकि, शिक्षा मंत्री ने यह साफ किया कि परीक्षाएं फरवरी के बाद कराई जाएंगी. हालात को देखते हुए जल्द ही परीक्षा की तारीखें जारी की जाएगी. लाइव वेबिनार दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में शिक्षकों ने योद्धाओं की तरह बच्चों को पढ़ाया है. ऑनलाइन मोड से बच्चों को पढ़ाने में टीचर्स ने कोई कमी नहीं छोड़ी.

http://सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए आज का भाव


उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत स्कूली शिक्षा में ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विषय ला रहे हैं. ऐसा करने के बाद भारत दुनिया का पहला देश होगा, जहां स्कूली स्तर पर ही AI की पढ़ाई होगी. शिक्षा मंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति में छठी से ही वोकेशनल स्ट्रीम लाया गया है. इसके तहत पढ़ाई के साथ इंटर्नशिप होगी. अब पढ़ाई सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं होगा. इसका मकसद बच्चों को उद्योगों और कृषि में प्रशिक्षण देना है. उन्होने कहा कि हमारे देश के लोगों ने दुनिया भर में जिन बुलंदियों को छुआ, उसके पीछे कहीं न कहीं शिक्षकों का भी हाथ रहा. कोरोना के मुश्किल समय में शिक्षकों द्वारा बच्चों को पढ़ाने में निभाई गई भूमिका के लिए शिक्षा मंत्री ने टीचर्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैंने शिक्षक से शिक्षा मंत्री तक की यात्रा तय की है, इसलिए एक शिक्षक की सामर्थ्य समझ सकता हूं.

http://ज्यादा तेजी से संक्रमित करता है कोरोना का नया स्ट्रेन : स्वास्थ्य मंत्रालय

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now