नई दिल्ली. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि वो 31 दिसंबर को CBSE बोर्ड की 10 वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान करेंगे. शिक्षा मंत्री ने ट्वीट किया- मैं 31 दिसंबर 2020 को शाम 6 बजे 10वीं और 12वीं कक्षा को बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान करूंगा. निशंक ने कहा कि छात्र, अभिभावक और शिक्षक बहुत दिनों से 10वी और 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट का इंतजार कर रहे थे. सभी से बातचीत के आधार पर बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल तय किया है.
http://राईस मिल संचालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किसानों ने घेरा थाना
इससे पहले शिक्षा मंत्री निशंक ने बीते मंगलवार (22 दिसंबर) को कहा था कि 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा जनवरी-फरवरी 2021 तक नहीं होगी और फरवरी के बाद परीक्षाएं कब कराईं जा सकती हैं. इस पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों स्कूलों से बात करने के बाद ही बोर्ड परीक्षा करवाए जाने का निर्णय लेने की बात कही थी. बता दें कि सीबीएसई के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड परीक्षाओं को ऑनलाइन करवाने का कोई प्रस्ताव ही नहीं है. जैसे अब तक पेन और पेपर पर परीक्षाएं होती आईं हैं वैसे ही सामान्य लिखित रूप से इस बार होगी. सीबीएसई बोर्ड का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते स्वास्थ्य मंत्रालय, गृह मंत्रालय के आदेशों के अनुसार परीक्षाओं के संचालन की विस्तृत योजना बनाई जाएगी.
http://कृषि बिलों पर NDA को दूसरा झटका, RLP ने भी छोड़ा साथ
📢Major announcements for students & parents!
I will announce the date when the exams will commence for students appearing for #CBSE board exams in 2021.
Stay tuned. pic.twitter.com/Lvp9Lf0qsT
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) December 26, 2020









