नई दिल्ली. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल बोर्ड ने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है. इस साल दसवीं में कुल 99.04 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं. विद्यार्थी उमंग ऐप और डिजिलॉकर के जरिए भी दसवीं का रिजल्ट देख सकते हैं. बता दें कि कोरोना वायरस के कारण बोर्ड ने इस साल दसवीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था. दसवीं का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन पद्धति के जरिए तैयार हुआ है. दसवीं कक्षा के रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र, फिर से परीक्षा दे सकेंगे.
http://हाथी के हमले से जिले में 23वीं मौत, गांव में भारी दहशत
वेबसाइट पर ऐसे देखें रिजल्ट
सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल साइट cbseresults.nic.in पर जाएं. यहां होम पेज पर कक्षा 10वीं CBSE Results 2021 लिंक पर क्लिक करें. अब एक नया पेज खुलने पर कैंडिडेट लॉगिन करें. लॉगिन करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्प्ले होगा. रिजल्ट देखने के बाद इसे डाउनलोड कर प्रिंट भी ले सकते हैं.
http://छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अधिकारियों-कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना
एसएमएस के जरिए ऐसे देखें अपना परिणाम
दसवीं का परिणाम एसएमएस के जरिए भी चेक किया जा सकता है. मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लिकेशन खोलें. एक एसएमएस टाइप करें- cbse10<स्पेस>रोल नंबर<स्पेस>जन्मतिथि<स्पेस>स्कूल नंबर<स्पेस>सेंटर नंबर. अब इसे 7738299899 पर भेज दें. छात्र कुछ ही मिनटों में अपने मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से अपना सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2021 प्राप्त करेंगे.









