नई दिल्ली. कोरोना वायरस के बढ़ते संकट के बीच CBSE 12वीं की परीक्षाओं को टाल दिया गया है, जबकि 10वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है. बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा मंत्री और मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ बैठक की थी, जिसमें ये फैसला लिया गया है. आदेश के मुताबिक, 4 मई से 14 जून तक होने वाली 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है. एक जून को एक और बैठक होगी, जिसमें तब के हालात को देखते हुए फैसला लिया जाएगा. अगर परीक्षाएं होंगी तो 15 दिन पहले ही छात्रों को सूचित कर दिया जाएगा.
http://एक बार फिर प्रसारित होने जा रही है रामायण, ये होगा समय
4 मई 2021 से 14 जून 2021 तक आयोजित होने वाली 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं. दसवीं कक्षा के नतीजे बोर्ड द्वारा तैयार किए जाएंगे. दसवीं का रिजल्ट ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया (इंटरनल असेसमेंट) के आधार पर तैयार किए जाएंगे. अगर कोई छात्र या छात्रा अपने नंबर्स से खुश नहीं होगा, तो उसे बाद में एग्जाम देने का मौका मिलेगा. लेकिन ये परीक्षा तब होगी जब इसके लिए देश में हालात सामान्य होंगे.
http://फोरलेन पार कर रहा था तेंदुए का जोड़ा, नर तेंदुए की अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर मौत









