আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

CBI ने डिप्टी सीएम को भेजा समन, सिसोदिया बोले- सत्यमेव जयते

Published on: October 16, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. दिल्ली के कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को समन भेजा है. सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को कल यानी सोमवार को उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है. मनीष सिसोदिया से पूछताछ के लिए सीबीआई ने सवालों की लिस्ट तैयार कर ली है. मनीष सिसोदिया कल सुबह 11 बजे दिल्ली में सीबीआई के दफ्तर में केंद्रीय जांच एजेंसी के सवालों का सामना करेंगे. इधर, सीबीआई के इस समन पर मनीष सिसोदिया की भी प्रतिक्रिया आई है. मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि मेरे घर पर 14 घंटे CBI रेड कराई, कुछ नहीं निकला. मेरा बैंक लॉकर तलाशा, उसमें कुछ नहीं निकला.

https://SBI ग्राहकों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, अब FD पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न

मेरे गांव में इन्हें कुछ नहीं मिला. अब इन्होंने कल 11 बजे मुझे CBI मुख्यालय बुलाया है. मैं जाऊंगा और पूरा सहयोग करूंगा. सत्यमेव जयते। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को तलब किए जाने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया, आज के भगत सिंह हैं. सीएम केजरीवाल ने कहा कि जेल की सलाखें और फांसी का फंदा भगत सिंह के बुलंद इरादों को डिगा नहीं पाए. ये आजादी की दूसरी लड़ाई है. मनीष और सत्येंद्र आज के भगत सिंह है.75 साल बाद देश को एक शिक्षा मंत्री मिला जिसने गरीबों को अच्छी शिक्षा देकर सुनहरे भविष्य की उम्मीद दी. करोड़ों गरीबों की दुआएं आपके साथ है.

https://विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का हार्ट अटैक से निधन, एक दिन का राजकीय शोक

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now