नई दिल्ली. बिहार और झारखंड में बुधवार को सीबीआई ने कई जगहों पर छापेमारी की. बिहार में सीबीआई की रेड ऐसे समय पर हुई है, जब राज्य में आज फ्लोर टेस्ट होना है. सीबीआई ने राजद के एमएलसी सुनील सिंह, सांसद अशफाक करीमी और सांसद फैयाज अहमद के ठिकानों पर छापेमारी की. रेड के वक्त सुनील सिंह के आवास के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात नजर आए और वह घर के बाहर जमीन पर बैठ गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक नौकरी घोटाले के लिए कथित जमीन, अवैध खनन और वसूली की जांच से जुड़े मामले में दोनों राज्यों में सीबीआई ने ये एक्शन लिया है.
https://छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना
इनमें एक लोकेशन प्रेम प्रकाश का भी है, जिसके बारे में माना जाता है कि उसके बड़े नेताओं से संबंध हैं. इसके अलावा झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से पूछताछ के बाद छापेमारी की गई है. राजद एमएलसी और बिस्कोमान पटना के अध्यक्ष सुनील सिंह ने सीबीआई की रेड पर कहा कि ये जानबूझकर किया जा रहा है. इसका कोई मतलब नहीं है. वे सोच रहे हैं कि डर के मारे विधायक उनके पक्ष में आ जाएंगे. वहीं दूसरी ओर, मधुबनी में राज्य सभा सांसद डॉ. फैयाज अहमद के आवास पर ईडी की टीम ने सुबह के वक्त छापा मारा. सीआरपीएफ के दर्जनों अधिकारी उनके आवास के बाहर तैनात नजर आए.
https://‘हड्डी’ का मोशन पोस्टर रिलीज, क्या आप जान पाए कौन है ये ‘खूबसूरत हीरो?’









