नई दिल्ली. राजस्थान के करौली में जलाकर मार दिए गए पुजारी के परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया है. पुजारी बाबूलाल के परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. साथ ही परिवार ने पुलिस पर अंतिम संस्कार के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है. वहीं मामले को लेकर गांव में विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गया है. डीएम और एसपी परिवार से मिलने के लिए पहुंचे हैं. बहरहाल, करौली के इस बुकना गांव में संग्राम छिड़ा हुआ है. मंदिर के पुजारी को जिस तरह से जलाया गया, उससे गांव वाले गुस्से में हैं.
http://सस्ता सोना खरीदने का मौका, त्योहारी सीजन से पहले आई ये स्कीम
अब तक सिर्फ एक आरोपी गिरफ्तार हुआ. लोग बाकियों को पकड़ने की फौरन पकड़ने की मांग कर रहे हैं. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुजारी के रिश्तेदार ललित ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, हम दाह संस्कार नहीं करेंगे. हम चाहते हैं कि 50 लाख रुपए मुआवजा और एक सरकारी नौकरी मिले. सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और आरोपियों का समर्थन करने वाले पटवारी और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. हम सुरक्षा चाहते हैं. बता दें कि जमीन विवाद पर बाबूलाल को गांव के दबंगों ने बुधवार को पेट्रोल डालकर जला दिया था. जयपुर के SMSअस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई.
http://अर्नब से अब देश सवाल पूछ रहा है- ‘क्या है यह गोरखधंधा!’









