कोरबा. कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने शुक्रवार को एसपी अभिषेक मीणा के साथ जिले की खराब सड़कों का गहन मुआयना किया. दोनो अधिकारियों ने ध्यानचंद चौक से लेकर दर्री होते हुए कटघोरा से पाली तक खराब सड़क पर जगह-जगह रूककर सड़क मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग और नगरीय निकायों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए. खराब सड़कों की मरम्मत कराने में लापरवाही बरतने के कारण कलेक्टर श्रीमती कौशल ने लोक निर्माण विभाग और नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों के प्रति सार्वजनिक रूप से गहरी नाराजगी जताई. कलेक्टर ने तीन दिवस के भीतर खराब सड़कों के बड़े-बड़े गड्ढों को भरकर और सड़क पर जमा पानी की निकासी की व्यवस्था कर सूचित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए.
http://निजी लैबों और अस्पतालों में भी करा सकते हैं कोरोना जांच
कलेक्टर ने सख्त लहजे में कहा कि तीन दिवस के भीतर सड़क की मरम्मत कर वाहन चलने योग्य नहीं बनी तो संबंधित अधिकारियों के काम में लापरवाही बरतने की सूचना देते हुए विरूद्ध नकारात्मक टीप के साथ विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया जाएगा. कलेक्टर ने यह भी चेतावनी दी कि सड़क मरम्मत के काम में लापरवाही के कारण किसी भी सड़क दुर्घटना पर राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, संबंधित नगरीय निकाय के मुख्य नगरपालिका अधिकारी और काम करने वाले ठेकेदार की जिम्मेदारी तय की जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी. निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दर्री-जमनीपाली रोड पर पुरानी भट्टी के पास पानी भरने के कारण खराब हुई सड़क की कोई मरम्मत नहीं होने पर गहरी नाराजगी जताई. उन्होने मौके पर एनटीपीसी के अधिकारियों को बुलाकर खराब हुई सड़क की मरम्मत के लिए सभी जरूरी सहयोग तत्काल लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मुहैया कराने के निर्देश दिए. कलेक्टर ने सख्त लहजे में कहा कि यह सड़क एनटीपीसी के फ्लाईएश से भरे वाहनों के कारण खराब हुई है और यदि एनटीपीसी ने इस सड़क की मरम्मत के लिए तत्काल सहयोग नहीं किया तो जिला प्रशासन इस सड़क पर फ्लाईएश के भारी वाहनों का परिवहन बंद करने पर भी विचार करेगा.
http://VIDEO : रिलीज के साथ ही छा गया खेसारी नया गाना ‘रेड लिपस्टिक’
कलेक्टर ने छुरीकला नगर पंचायत क्षेत्र की ढाई किलोमीटर खराब सड़क की मरम्मत का काम नहीं शुरू होने पर भी अधिकारियों के प्रति गहरी नाराजगी जताई. उन्होने एसडीओ रहमान और नगर पंचायत के सीएमओ को अगले तीन दिनों में सड़क मरम्मत कर वाहन चलने योग्य नहीं बनाए जाने पर निलंबित करने की भी चेतावनी दी. उन्होने अधिकारियों को सड़कों की मरम्मत की कामों के प्रतिदिन की प्रगति और फोटोग्राफ्स व्हॉट्सएप्प पर भेजकर अवगत कराने के निर्देश दिए. कलेक्टर ने एसडीएम एवं तहसीलदार को भी निर्देशित किया कि सड़क मरम्मत के कामों का प्रतिदिन गंभीरता से निरीक्षण करें और उन्हें हर दिन वास्तविकता से अवगत कराएं. श्रीमती कौशल ने मरम्मत काम में कोताही बरतने वाले ठेकेदारों के विरूद्ध भी सख्त कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए.
DC को बड़ा झटका, IPL 2020 से बाहर हुआ ये विस्फोटक बल्लेबाज https://t.co/ILmjQQbjed
— Cg Janadesh (@CJanadesh) August 28, 2020







