सारंगढ़-बिलाईगढ़. टीमरलगा गांव के पास पानी से भरे खदान में कार गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई. हादसे में 15 साल की लड़की तैरकर बाहर निकल गई. उसे मामूली चोट आई है. पुलिस ने चारों का शव बरामद कर लिया है. जानकारी के मुताबिक टीमरलगा के सरपंच महेंद्र पटेल अपने माता-पिता, पत्नी और 15 वर्षीय बेटी के साथ ओडिशा से लौट रहे थे. तभी ये हादसा हो गया. लड़की के मुताबिक कार से परिवार के 5 लोग ओडिशा से वापस टीमरलगा गांव लौट रहे थे.
https://क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर : अग्नि चंद्राकर
तभी रास्ते पर पत्थर खदान में कार जा गिरी. इस घटना में वह तैरकर बाहर निकल आई. फिर राहगीरों की मदद से इस हादसे की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. पुलिस ने पहले तो सरपंच के पिता का शव बरामद किया. फिर गोताखोरों की मदद से 3 और लोगों की लाश निकाल ली गई. गांव वालों के मुताबिक ये हादसा नहीं आत्महत्या है. हालांकि, पुलिस ये बात नहीं मान रही है. जांच के बाद ही असल वजहों का खुलासा होने की बात कह रही है.
https://दाढ़ी को मिलेगा पूर्ण तहसील का दर्जा, नांदघाट को नगर पंचायत बनाने की घोषणा







