আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दुर्गा विसर्जन के लिए निकले लोगों को कार ने कुचला, एक की मौत, 4 गंभीर

Published on: October 15, 2021
---Advertisement---

जशपुर. एक कार 25 लोगों को कुचलते हुए निकल गई. जिसमें एक की मौत हो गई जबकि 20 घायल हए हैं. हादसे में 4 गंभीर हैं. जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 1-2 बजे पत्थलगांव में 7 दुर्गा पंडालों की मूर्ति को विसर्जन करने के लिए लोग नदी में ले जा रहे थे कि अचानक आई तेज रफ्तार कार ने विसर्जन करने जा रही भीड़ को रौंद दिया. बाद कार सवार मौके से भाग निकला. हादसे में शहर के गौरव अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बैंड बजा रहे 4 लोग भीं गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं घटना के बाद लोगों में नाराजगी है.

https://JEE Advanced 2021 का रिजल्ट जारी, मृदुल अग्रवाल ने किया टॉप

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की रफ्तार करीब 100-120 की रही होगी और उसने सीधे लोगों को ठोकर मार दी. लोगों ने घटना के विरोध में पत्थलगांव थाने का घेराव कर दिया. इसके अलावा गुमला-कटनी नेशनल हाइवे को मृतक का शव रखकर चक्काजाम कर दिया. फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंची हुए हैं. इधर, आस-पास की भीड़ ने कार का पीछा कर उसे 5 किलोमीटर दूर सुखरापारा में पकड़ लिया है. लोगों ने उसकी पिटाई भी की है और उस कार को आग के हवाले कर दिया. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है.

https://सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ का मोशन पोस्टर जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now