पिथौरा. छत्तीसगढ़ शासन वन विभाग राज्य (कैम्पा) के वन अधिकारी-कर्मचारियों का क्षमता विकास प्रशिक्षण (कौशल उन्नयन) 2020 प्रथम चरण देवपुर में सोमवार से प्रारंभ हुआ. जानकारी के अनुसार वन विभाग द्वारा कैम्पा के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के क्षमता विकास अंतर्गत वन अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण बलौदाबाजार वनमंडल के देवपुर वन परिक्षेत्र में प्रथम चरण प्रशिक्षक जितेंद्र सिंह ठाकुर, शेखर स्वरूप, पंकज राजपूत, एफआर कोसरिया की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ. सोमवार को क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत वन प्रबंधन एवं वन संरक्षण, कार्ययोजना सामान्य, वन्य प्राणी अपराध एवं केस स्टडी, वन संसाधन सर्वेक्षण, जैव विविधता एवं इको टूरिज्म, लघु वनोपज, वन धन योजना एवं फॉरेस्ट लॉ के बारे में प्रशिक्षण दिया गया.
http://निर्भया के दोषियों को फांसी से पहले ये खास पुराण सुनाने की मांग, ये है कारण
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम देवपुर वन परिक्षेत्र के प्रशिक्षण हाल में संभागीय स्तर पर 11 से 12 जनवरी वन मंडल के सहायक वन संरक्षक एवं वन क्षेत्रपाल 13 व 14 जनवरी धमतरी, महासमुंद वन मंडल के उप वनक्षेत्रपाल, वनपाल एवं वन रक्षक, 15 व 16 जनवरी रायपुर, महासमुंद वन मंडल के उप वनक्षेत्रपाल, वनपाल एवं वनरक्षक, 17 व 18 जनवरी बलौदाबाजार वन मंडल के समस्त उप वनक्षेत्रपाल, वनपाल एवं वन रक्षक तथा अंतिम 22 व 23 जनवरी को समस्त वन मंडल के लिपिक कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. उप वन मंडल अधिकारी यूएस ठाकुर ने बताया कि शासन के मंशानुरूप 11 दिवसीय कौशल उन्नयन कार्यशाला प्रशिक्षण दिया जाना है जिसमें वन विभाग में निहित सभी नियमों जैसे भारतीय वन अधिनियम एवं वन संरक्षण अधिनियम 1972, पीओआर, जांच, जब्तीनामा, पंचनामा, बयान एवं चालान तैयार करना, कार्ययोजना एवं वन प्रबंधन, कक्ष इतिहास वन संसाधन सर्वेक्षण, भू-जल संरक्षण एवं नरवा विकास योजना शामिल है. सभी प्रशिक्षार्थियों के लिए आवास, भोजन की व्यवस्था की गई है.
http://मतदाता चार रंग के मतपत्रों का करेंगे उपयोग, सबसे पहले पंच पद की होगी गणना







