আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मतदाता चार रंग के मतपत्रों का करेंगे उपयोग, सबसे पहले पंच पद की होगी गणना

Published on: January 13, 2020
---Advertisement---

रायपुर. त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य चार पदों के लिए एक साथ मतदान किया जाएगा और सामान्य रूप से मतदान के तत्काल बाद मतदान केन्द्र में ही मतगणना का कार्य किया जाएगा. रायपुर जिले के एनआईटी और शासकीय दानी विद्यालय में गत दिवस करीब 3360 पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारी क्रमांक 1 को मतदान एवं मतगणना का प्रशिक्षण दिया गया. उल्लेखनीय है कि रायपुर जिले में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में आरंग और अभनपुर जनपद में 28 जनवरी और तीसरे चरण में 3 फरवरी को सुबह 7 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक मतदान होगा. विकासखण्ड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना (यदि आवश्यक हो तो) का कार्य पहले चरण के लिए 29 जनवरी को और दूसरे चरण के लिए 4 फरवरी को सुबह 9 बजे से किया जाएगा.

http://राशन कार्डधारियों को फरवरी और मार्च का चावल मिलेगा एक साथ, आबंटन आदेश जारी

पंच, सरपंच, जनपद सदस्य के लिए सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा विकासखण्ड मुख्यालय में पहले चरण के लिए 30 जनवरी को सुबह 9 बजे और दूसरे चरण के लिए 5 फरवरी को सुबह 9 बजे की जाएगी. जिला पंचायत के सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा जिला मुख्यालय में पहले चरण के लिए 31 जनवरी को प्रातः साढ़े 10 बजे से और तीसरे चरण के लिए 6 फरवरी को प्रातः साढ़े 10 बजे से की जाएगी. मतदान के दौरान मतदाता पंचायत सामान्य रूप से चार विभिन्न पदों के लिए चार मतपत्रों का प्रयोग करेंगे. पंच के लिए सफेद रंग, सरपंच के लिए नीले, जनपद पंचायत सदस्य के लिए पीले और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग के मतपत्र का उपयोग किया जाएगा. मतगणना के समय सबसे पहले रंगों के आधार पर मतपत्रों की छटाई का कार्य किया जाएगा और सभी पदों के मतपत्रों के लिए अलग-अलग बंडल बनाए जाएंगे. सबसे पहले पंच पदों के लिए मतगणना का कार्य किया जाएगा. इसके उपरांत सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य और फिर जिला पंचायत सदस्य के लिए मतगणना का कार्य किया जाएगा. मतगणना के दौरान मतगणना टेबल के कुछ फासले पर अभ्यर्थी अथवा उसके एजेंट बैठकर मतगणना का कार्य देख सकेगें. मतपत्रों की संवीक्षा के दौरान सभी संदेहास्पद मतपत्रों की एक-एक करके जांच पीठासीन अधिकारी द्वारा स्वयं की जाएगी और इसके निर्णय के बारे में वहां उपस्थित अभ्यर्थी और उसके एजेंट को सूचित किया जाएगा.

http://बर्खास्त आईबी अधिकारी साढ़े 6 लाख के पुराने नोटों के साथ गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now