नई दिल्ली. मुंबई पुलिस के उस वक्त हाथ-पांव पूल गए जब कंट्रोल रूम में फोन आया कि मुंबई के 3 अहम रेलवे स्टेशन और अमिताभ बच्चन के बंगले में बम रखे गए हैं. पुलिस ने यह जानकारी मिलने के फौरन इन इलाकों की सिक्योरिटी सख्त कर दी. बम निरोधक दस्ते के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाशी ली. पुलिस टीम को उन जगहों से तलाशी में कुछ भी हाथ नहीं लगा, जहां फोन करने वाले व्यक्ति ने बम होने की जानकारी दी थी. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. जानकारी के मुताबिक फोन करने वाले ने अमिताभ बच्चन के बंगले, भायखला, दादर और जुहू जैसी जगहों पर बम होने की सूचना दी थी.
http://जंगल में युवक की फांसी पर तो युवती की जमीन पर मिली लाश
बताया जाता है कि फोन करने वाला व्यक्ति नशे में था और उसने नशे में ही पुलिस को फोन कर गलत जानकारी दी थी. पुलिस ने आरोपी को कल्याण से गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस सूचना के बाद पूरी मुंबई पुलिस को अलर्ट कर दिया गया था. एटीएस से लेकर क्राइम ब्रांच और हर थाने, पुलिस की हर यूनिट को एक्टिव कर दिया गया था. इस मामले की जांच की गई तो पता चला कि यह एक झूठी कॉल थी. अधिकारी के मुताबिक दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है.
http://बेल बॉटम का पहला गाना ‘मरजावां’ रिलीज, दिखी अक्षय-वाणी की केमिस्ट्री










