আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

प्रेशर IED की चपेट में आने से CAF का एक हेड कांस्टेबल शहीद

Published on: March 4, 2021
---Advertisement---

दंतेवाड़ा. प्रेशर IED की चपेट में आने से छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) का एक जवान शहीद हो गया. जानकारी के अनुसार पाहुरनार में इंद्रावती नदी पर पुल बनाया जा रहा है. इसकी सुरक्षा के लिए CAF 22वीं बटालियन के जवानों का कैंप लगाया गया है. बताया जा रहा है कि जवान गुरूवार दोपहर करीब 12.30 बजे खाना खाने के लिए पेड़ के नीचे बैठे थे. इनमें हेड कांस्टेबल लक्ष्मीकांत द्विवेदी भी थे. अभी उन्होंने खाना शुरू ही किया था कि IED ब्लास्ट हो गया. इसकी चपेट में आकर मौके पर ही वे शहीद हो गए. इसकी सूचना अफसरों को दी गई है. बाद दंतेवाड़ा से फोर्स को रवाना किया गया है. फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया जा रहा है और इलाके में सर्चिंग जारी है.

http://पीएफ खाताधारकों को राहत, EPFO ने नहीं घटाई ब्याज दर

नक्सली हिंसा में मारे गए आम नागरिकों के आश्रित परिवारों को सहायता राशि स्वीकृत

दंतेवाड़ा. कलेक्टर दीपक सोनी ने सी-अनुभाग के 4-82 में निहित संशोधित प्रावधानों के तहत् जिले में नक्सली हिंसा में मारे गए आम नागरिकों के आश्रित परिवारों को प्रति मृतक व्यक्ति को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी है. जिसके तहत् कटेकल्याण तहसील अन्तर्गत ग्राम मारजूम भीमापारा  निवासी श्रीमती काड़े मण्डावी पति स्व. जगराराम मण्डावी, ग्राम मड़कामीरास स्कूलपारा निवासी श्रीमती भीमे मरकाम पिता स्व. मिठ्ठू मरकाम, ग्राम किरन्दुल तामोपारा निवासी आयतू कुंजाम पिता स्व. पाण्डू,

ग्राम किरन्दुल पटेलपारा निवासी संतोष कुंजाम पिता स्व. पोदिया, ग्राम पोटाली अरनपुर धुरवापारा निवासी हुंगी मरकाम पति स्व. माड़मी भीमा, ग्राम धुरवापारा अरनपुर निवासी वेट्टी मासा पिता स्व. भीमा, ग्राम डुवालीकरका स्कूलपारा निवसी श्रीमती संजना पति स्व. लक्ष्मण मण्डावी, ग्राम चोलनार जूनापारा निवासी श्रीमती जोगी मण्डावी पत्नी स्व. पोदिया मण्डावी, ग्राम टिकनपाल मुण्डारापारा निवासी शामसिंह ताती पिता स्व. चैतूराम ताती को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है.

http://रूही का नया गाना ‘नदियों पार’ रिलीज, जाह्नवी के डांस मूव्स ने जीता दिल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now