नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में संडे लॉकडाउन के दायरे में 4 और शहर आ गए हैं. सरकार ने आने वाले रविवार से बैतूल, छिंदवाड़ा, रतलाम और खरगोन में संडे को लॉकडाउन का फैसला किया है। इंदौर, भोपाल और जबलपुर में पिछले रविवार से ही इसे लागू किया जा चुका है। अब प्रदेश के 7 शहरों में शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक 32 घंटे का लॉकडाउन रहेगा। कैबिनेट बैठक में शिवराज सरकार ने यह फैसला लिया. आने वाले सभी त्योहारों में भी लोगों के एक जगह एकत्र होने पर पूरी तरह रोक लगाई गई है.
http://जांच टीम के सामने पत्रकार से मारपीट, आईजी को ज्ञापन
कैबिनेट बैठक के बाद चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि भोपाल, इंदौर और जबलपुर के अलावा बैतूल, छिंदवाड़ा, रतलाम और खरगोन में अगले रविवार से लॉकडाउन रहेगा. वहीं कुछ नई पाबंदियां भी लगाई गई हैं. रेस्टोरेंट में बैठकर खाने पर पाबंदी रहेगी. हालांकि, टेक-अवे और होम डिलीवरी चालू रहेगी. जिन जिलों में 20 से ज्यादा केस मिले हैं, वहां होली और शब-ए-बरात में सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक रहेगी. ऐसे सभी जिलों में स्विमिंग पूल, क्लब और सिनेमा हॉल बंद रहेंगे. शादी समारोह में 50 और शवयात्रा में 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे. नाइट कर्फ्यू का समय 10 बजे की जगह 8 बजे करने पर क्राइसिस मैनजमेंट कमेटी फैसला लेगी.
http://Hero Destini 125 का Platinum Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत









