महामसुंद. महासमुंद में बाइपास व बेलसोंडा में ओवरब्रिज निर्माण कार्य वार्षिक योजना 2022-2023 में शामिल कर लिया गया है. संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के पत्र पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस आशय की जानकारी दी है. इसके लिए जल्द ही स्वीकृति मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है. जानकारी के अनुसार श्री चंद्राकर ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर महासमुंद में बाइपास और बेलसोंडा के रेलवे क्रॉसिंग में ओवरब्रिज निर्माण की ओर ध्यानाकर्षित कराते हुए पत्र लिखा था. जिस पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री गडकरी ने अनुरोध पत्र का जवाब देते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 353 की कुल लंबाई छत्तीसगढ़ राज्य में लगभग 66 किमी है.
https://Oppo A77s भारत में लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरे से है लैस
जिसमें से करीब 21 किमी में फोरलेन चौड़ीकरण का कार्य पूरा किया जा चुका है. जिसमें महासमुंद शहरी क्षेत्र भी शामिल हैं. महासमुंद बाइपास के लिए वर्तमान में यातायात एवं विकास की जरूरत को देखते हुए डीपीआर बनाने का कार्य वार्षिक योजना 2022-2023 में शामिल किया गया है. बाद इसके शीघ्र ही शहर का बायपास निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की जाएगी. इसी तरह राष्ट्रीय राजमार्ग 353 में ग्राम बेलसोंडा के पास रेलवे क्रासिंग में ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य को भी वार्षिक योजना में शामिल किया गया है. प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से जल्द प्राक्कलन जमा करने के बाद इसके लिए स्वीकृति प्रदान की जाएगी. महासमुंद में बाइपास व बेलसोंडा में ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति का मार्ग प्रशस्त होने पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री गडकरी का आभार जताया है.
https://बहुत जल्द देश में दौड़ेगी पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री ने किया ऐलान







