महासमुंद. नगरीय निकाय उप निर्वाचन-2021 के तहत नगर पंचायत बसना के वार्ड 9 दीनदयाल उपाध्याय वार्ड उप निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं. निर्दलीय प्रत्याशी शीत गुप्ता विजयी हुए. उन्हें 205 मत मिले. वहीं निकटतम कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती यास्मिन बेगम को 61 मतदाताओं ने अपना वोट दिया. प्रत्याशी गजानंद साव गज्जू को 42 वोट मिले. मतदान में 312 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उप निर्वाचन-2021 के तहत नगर पंचायत बसना के वार्ड क्रमांक 09 दीनदयाल उपाध्याय वार्ड उप निर्वाचन के लिए आज गुरूवार को सुबह 9 बजे से स्वामी आत्मानंद मिडिल स्कूल बसना में मतगणना प्रारंभ हुई.
https://लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट, 2 लोगों की मौत, कई घायल
मतगणना स्थल में प्रेक्षक चंद्रकांत कौशिक, रिटर्निग ऑफिसर आरपी बघेल, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अशोक सलामे, सेक्टर अधिकारी चंद्रहास नाग, अभ्यर्थियों, उनके गणना सहायकों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला गया. मतगणना केन्द्र में एक कक्ष और एक ही टेबल पर मतगणना की गई. रिटर्निंग ऑफिसर आरपी बघेल ने बताया कि वार्ड 09 दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में कुल 376 मतदाता थे. विधिमान्य मतों की कुल संख्या 308 अविधिमान्य मतों की कुल सख्या 4 जिसमें से 2 मत खारिज हुआ एवं दो मत नोटा को मिला.
https://इंटरनेट पर छाई श्रीदेवी की हमशक्ल, वीडियोज देखकर रह जाएंगे दंग







