আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

आज से खरीदें सस्ता सोना, सरकार दे रही निवेश का मौका

Published on: July 12, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. आज से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं. बता दें कि यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (12 जुलाई से 16 जलाई तक) खुली है. सरकार की ओर से गोल्ड बॉन्ड में निवेश के लिए यह वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी श्रृंखला है. योजना के तहत आप 4,807 रुपए प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं. यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 48,070 रुपए बैठती है और गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपए प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है. इसमें आवेदनों के लिए भुगतान ‘डिजिटल मोड’ के माध्यम से किया जाना है.

http://2021 BMW R 1250 GS और R 1250 GS Adventure भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

ऑनलाइन सोना खरीदने पर निवेशकों को प्रति ग्राम सोना 4,757 रुपए का पड़ेगा. ऐसे में आपको 47,570 रुपए में 10 ग्राम सोना मिल जाएगा. गोल्ड बॉन्ड की परिपक्वता अवधि आठ साल की होती है और इस पर सालाना 2.5 फीसदी का ब्याज मिलता है. बॉन्ड पर मिलने वाला ब्याज निवेशक के टैक्स स्लैब के अनुरूप कर योग्य होता है, लेकिन इस पर स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) नहीं होती है. स्वर्ण बॉन्ड बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एसएचसीआईएल), नामित डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों (एनएसई और बीएसई) के माध्यम से बेचा जाएगा. बता दें कि न्यूनतम स्वीकार्य निवेश एक ग्राम सोना और अधिकतम चार किलोग्राम प्रति व्यक्ति है. हिंदु अविभाजित परिवार के लिए भी निवेश की अधिकतम सीमा चार किलोग्राम है. ट्रस्ट्स के लिए यह 20 किलोग्राम है.

http://‘भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया’ का ट्रेलर रिलीज़, देशप्रेम से सजी है फिल्म

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now