আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

तीर्थ यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 35 घायल, 10 की हालत गंभीर

Published on: December 23, 2021
---Advertisement---

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. तीर्थ यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई जिससे 35 लोग घायल हो गए. इनमें 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार सभी तीर्थ यात्री राजनांदगांव और खैरागढ़ के आसपास के इलाकों में रहने वाले बताए जा रहे हैं. गुरुवार को अमरकंटक से दर्शन कर लौटने के दौरान केंदाघाट के पास तेज रफ्तार वॉल्वो बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. हादसा होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस के शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी. बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. घायलों को एंबुलेंस से रतनपुर और बिलासपुर के अस्पताल भिजवाया गया. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बस दुर्घटना पर दुख जताया है. उन्होंने जिला प्रशासन बिलासपुर को बस दुर्घटना के घायलों को तत्काल राहत पहुंचाने और बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं.

https://उपनिर्वाचन : कुरूद, मगरलोड और आमदी नगर पंचायत में कांग्रेस की जीत

लोक सेवा आयोग का कार्यालय नवा रायपुर स्थानांतरित

रायपुर. रायपुर में शंकर नगर रोड स्थित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का कार्यालय नवा रायपुर स्थानांतरित हो गया है. आयोग का कार्यालय अब नॉर्थ ब्लॉक, सेक्टर-19, अटल नगर, नवा रायपुर से संचालित किया जा रहा है.

https://उप निर्वाचन-2021 : नगर पंचायत बसना के वार्ड 9 से निर्दलीय शीत गुप्ता विजयी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now