कोरबा. तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई. हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई है. इनमें दो बच्चे और 2 महिलाएं भी शामिल हैं. जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. जानकारी के अनुसार रॉयल्स ट्रांसपोर्ट की लग्जरी बस स्लीपर कोच देर रात रायपुर से रेणुकूट के लिए निकली थी. बताया जा रहा है कि तड़के करीब 4 बजे बस कोरबा के पौड़ी उपरेड़ा में नेशनल हाईवे-130 पर पहुंची थी कि मड़ई के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए. एक तरफ से बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. आसपास के लोगों ने सुबह हादसा देखा तो पुलिस को सूचना दी. बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया.
https://Volkswagen Taigun Anniversary Edition लॉन्च, मिला नया डिजाइन
हालांकि हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. मृतकों में सीतापुर के घोंसू पंडरीपानी निवासी उषा लकड़ा (43), उनका 5 साल का बेटा रिलायंस लकड़ा, सीतापुर के चिड़ापारा निवासी अजय वरदान (40) और मैनपाट हाईस्कूल में टीचर सरगुजा के लुंड्रा निवासी रोहित सिंह (30) शामिल हैं. अभी तक बाकी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. घायलों को एंबुलेंस से स्थानीय उप स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. इस दौरान एक और बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. एसपी संतोष सिंह ने बताया कि हादसे में कुल 3 लोग घायल हैं. जिसमें से एक सामान्य रूप से और दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सामान्य रूप से घायल व्यक्ति का इलाज पौड़ी अस्पताल में चल रहा है जबकि गंभीर रूप से अन्य दो व्यक्ति कोरबा जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है.
https://शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का 99 साल की उम्र में निधन







