আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Volkswagen Taigun Anniversary Edition लॉन्च, मिला नया डिजाइन

Published on: September 11, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. Volkswagen India ने भारत में Taigun कार की लॉन्चिंग के एक साल पूरे होने के मौके पर इसका एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च किया है.Volkswagen Taigun Anniversary Edition मौजूदा करकुमा येलो और वाइल्ड चेरी रेड के अलावा एक नए राइजिंग ब्लू कलर ऑप्शन के साथ आता है. ताइगुन के स्टैंडर्ड वैरिएंट की कीमत इस समय 11.40 लाख रुपए से 18.60 लाख रुपए (एक्स शोरूम) है. वाहन निर्माता ने दावा किया है कि यह स्पेशल एडिशन Taigun पूरे भारत में ओईएम के 152 डीलरशिप पर उपलब्ध होगा. स्पेशल एडिशन मॉडल डायनेमिक लाइन और टॉपलाइन ट्रिम्स पर आधारित है. कार में मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 1.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन मिलता है.

https://शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का 99 साल की उम्र में निधन

इसके अलावा, एक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का भी विकल्प मिलता है. पेट्रोल इंजन 115 PS का पावर और 178 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. ताइगुन में 1.5-लीटर TSI EVO इंजन भी मिलता है, जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है. यह इंजन 150 PS का अधिकतम पावर और 250 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है. वाहन निर्माता का दावा है कि Taigun का माइलेज 17.23 किमी प्रति लीटर और 19.20 किमी प्रति लीटर है. इसके डिजाइन के बारे में बात करें तो इसमें 11 विशेष रूप से विकसित एलिमेंट्स मिलते हैं. जिसमें हाई लक्स फॉग लैंप, बॉडी-कलर्ड डोर गार्निश, ब्लैक सी-पिलर ग्राफिक्स, ब्लैक रूफ फॉयल, डोर-एज प्रोटेक्टर, ब्लैक ओआरवीएम कैप, विंडो वाइजर्स एल्यूमीनियम पेडल जैसे फीचर्स हैं.

https://पवन सिंह के गाने पर आम्रपाली ने दिखाए कमाल के एक्सप्रेशन, वीडियो वायरल

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now