महासमुंद/सरायपाली. ग्राम कांशीपाली के एक किसान के खेत के पैरावट में एक महिला की जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई. घटना रविवार रात की बताई जा रही है. पैर में पायल, घटनास्थल के समीप एक चप्पल मिलने से अज्ञात मृतक के महिला होने की पहचान हुई है. परिजन चप्पल व पायल से ही महिला की पहचान कर सकते हैं. घटना के बाद आसपास में अज्ञात महिला की पतासाजी भी की जा रही है. थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने बताया कि पुलिस को सोमवार को दोपहर 2 पुलिस बजे सूचना मिली कि कांशीपाली के खेत में जली हुई लाश देखी गई है. मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल का मुआयना किया.
https://IPL 2022: DC-KKR के मैच में छाई ‘मिस्ट्री गर्ल’, दीवाने हुए लोग
खेत में रखे पैरा में महिला की जली हुई लाश थी. संभावना जताई जा रही है कि घटना रविवार रात की हो सकती है. घटना के समीप एक महिला की चप्पल, जली हुई लाश के दोनों पैर में पायल को आसपास के लोगों को पहचान के लिए दिखाया गया. वहां उपस्थित लोगों ने पहचानने से इंकार कर दिया. पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास के गांवों में किसी महिला के गुमशुदगी होने अज्ञात महिला की पहचान करने कोटवारों के माध्यम से मुनादी भी करवाई गई है. बहरहाल, पुलिस हत्या व आत्महत्या दोनों पहलू पर जांच कर रही है. प्राथमिक दृष्टया हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा. समाचार लिखे जाने तक उक्त मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई थी.
https://फेमस एक्टर शिव सुब्रमण्यम का निधन, दो महीने पहले ही हुई थी बेटे की मौत







