नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल के मालदा में गुरूवार को एक युवती का जला हुआ शव मिला है. फिलहाल शव की शिनाख़्त नहीं हो पाई है. पुलिस के मुताबिक शव के पोस्टमार्टम के बाद ही बलात्कार की पुष्टि हो पाएगी. हालांकि आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया, फिर आग के हवाले कर दिया. इंग्लिश बाजार पुलिस थाने क्षेत्र के अंतर्गत स्थानीय किसानों ने शव को देखा. जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी. डीएसपी प्रशांत देबनाथ ने कहा- शव बुरी तरह से जल गया है जिसके कारण उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है.
http://90% जलने के बाद भी 1 किमी तक पैदल चली दुष्कर्म पीड़िता, खुद ही किया पुलिस को कॉल
शुरुआती जांच में लग रहा है कि युवती की उम्र 20 के आसपास है. उसका शरीर काफी ज्यादा झुलस चुका है. हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए माल्दा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस विभाग के सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दुष्कर्म के बाद महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई. इसके बाद शव को आग के हवाले कर दिया गया. शव के पास चप्पलें और बहुत सारी माचिस की तिल्लियां मिली है.
http://धान खरीदी केन्द्र में गड़बड़ी का मामला, समिति प्रबंधक समेत तीन के विरूद्ध एफआईआर









