खल्लारी. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा ग्रामीण के महामंत्री मुकेश शंकर साहू ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस बजट से प्रत्येक वर्ग के जीवन स्तर में सुधार आएगा. उन्होने कहा कि जब से भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार छत्तीसगढ़ में आई है तब से सर्वजन हिताय की भावना से काम कर रही है. किसानों के अधिकार, समर्थन मूल्य, राजीव किसान न्याय योजना की बात लगातार यह सरकार किसानों के हित के साथ खड़ी नज़र आई है.
http://वार्डों में ‘गंगा’ पहुंचाने वाले ‘भागीरथी’ बोले- जलसंरक्षण अब आप सबकी जिम्मेदारी
शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी सस्थानों में फीस माफी इस बजट की खास बात रही है. खेल एवं खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध यह सरकार इस बजट में खेल अकादमी की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कदम की घोषणा की है. मजदूर, किसान, शिक्षा के अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए भी इस बजट में प्रावधान किए गए हैं जिससे कि प्रत्येक वर्ग के जीवन स्तर में सुधार आएगा.
http://अनशन की चेतावनी और खबर जारी होने के बाद बालिका छात्रावास भवन मरम्मत का ठेका







