रायपुर. विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि किसी भी जिले में अवैध शराब की बिक्री और सट्टा का मामला सामने आने पर पर तत्काल संबंधित थाना प्रभारी को निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही संबंधित पुलिस अधीक्षक भी जिम्मेदार होंगे. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में अवैध शराब की बिक्री और सट्टा पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
http://महिला कर्मचारी की शिकायत, आरक्षक, शिक्षक समेत चार ने किया गैंगरेप
आज विधानसभा में भी मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उक्ताशय की बात कहते हुए पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी तय करने की बात कही. डीजीपी श्री अवस्थी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अवैध शराब की बिक्री, उत्पादन और सट्टा के मामले सामने आने पर तुरंत कड़ी कार्रवाई करें. किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने संबंधित थाना प्रभारी पर निलंबन की कार्रवाई करते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी.
http://रुपए देने से मना किया तो दादी पर फावड़ा से हमला, मौत
http://Realme 6, 6 Pro, Band भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स







