नई दिल्ली. बजट स्मार्टफोन Redmi 10A को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसके 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,499 रुपए है. वहीं 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,499 रुपए है. इसकी बिक्री 26 अप्रैल से कंपनी की साइट से शुरू होगी. रेडमी 10ए चारकोल ब्लैक, सी ब्लू, स्लेट ग्रे कलर में होगा. इसमें एंड्रॉयड आधारित MIUI 12.5 है. फोन में 6.53 इंच की एचडी प्लस IPS डिस्प्ले है. इसमें मीडियाटेक Helio G25 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज है.
https://दुनियाभर में केजीएफ 2 की गूंज, 7 दिन में 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई
इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.2 है. रियर कैमरे के साथ LED फ्लैश लाइट है. सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 5, GPS/A-GPS और माइक्रो यूएसबी पोर्ट के साथ 3.5mm का हेडफोन जैक है. फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है और 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 10W की चार्जिंग है. Redmi 10A, पिछले साल लॉन्च हुए Redmi 9A का अपग्रेडेड वर्जन है.
https://समय पर नहीं दी जानकारी, तीन जनसूचना अधिकारी पर 25-25 हजार रुपए का अर्थदंड










