नई दिल्ली. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को देश का आम बजट 2020-21 पेश कर दिया है. आम बजट में कई ऐसे ऐलान हुए हैं जिससे आम लोगों से जुड़ी हुई चीजें महंगी हो जाएंगी. साथ ही कई ऐसे सामान भी हैं जो सस्ते में उपलब्ध होंगे. आइए जानते हैं कि क्या महंगा हुआ है और किन चीजों पर राहत मिली है.
http://स्टापडेम में मिली युवती की लाश, चोटों से हत्या की आशंका
महंगी होंगी ये चीजें
कस्टम ड्यूटी 10 फीसद से बढ़ाकर 20 फीसद की गई, जिससे स्टेशनरी महंगी हो जाएगी. पेट्रोल-डीजल, सोना, काजू, ऑटो पार्ट्स, सिंथेटिक रबर, PVC और टाइल्स महंगे हो जाएंगे. इसके अलावा महंगे होने वाले सामान की लिस्ट में सोने-चांदी के गहने भी शामिल हैं. वहीं AC, ऑप्टिकल फाइबर, स्टेनलेस प्रोडक्ट, लाउडस्पीकर, वीडियो रिकॉर्डर, सीसीटीवी कैमरा, गाड़ी के हॉर्न, सिगरेट जैसे सामान महंगे हो सकते हैं. इंपोर्टेड मेडिकल डिवाइस भी महंगे हो जाएंगे. इसके अलावा ऑटोमोबाइल के लैम्प और बीम लाइट, मोटर वाहनों में इस्तेमाल किए जाने वाले तालों के भी महंगे होने की संभावना है. विदेशी फर्नीचर पर कस्टम ड्यूटी बढ़कर 25 फीसदी हो गई है.
http://टीम इंडिया को झटका, हार्दिक पंड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर
सस्ते होंगे ये चीजें
बजट के बाद जिन सामान पर लोगों को राहत मिलेगी, उनमें इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं. बताया गया कि होम लोन भी सस्ता हो जाएगा. ऐलान के मुताबिक बजट के बाद तेल, शैंपू, टूथपेस्ट, डिटरजेंट, बिजली का घरेलू सामान भी सस्ते होंगे. घरेलू सामान की लिस्ट में पंखे, सैनेटरी वेयर, ब्रीफ केस, बैग, बोतल, कंटेनर शामिल है. इसके अलावा सस्ते सामान की लिस्ट में ग्राहकों को चश्मों के फ्रेम, गद्दे, बिस्तर, बांस का फर्नीचर, सूखा नारियल, अगरबत्ती, पास्ता, नमकीन, म्योनीज़, सैनेटरी नैपकिन की खरीद पर भी राहत मिलेगी. खाने-पीने की चीजों में ग्राहकों को चॉकलेट, वैफर्स, कस्टर्ड पाउडर, लाइटर, ग्लासवेयर, पॉट, कूकर, चूल्हा, प्रिंटर, अखबार के लिए कागज भी सस्ते हो जाएंगे.









