আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बीएसएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी

Published on: June 6, 2020
---Advertisement---

कांकेर. शनिवार सुबह एक बीएसएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है. एसपी एमआर अहिरे ने घटना की पुष्टि की है. जानकारी के मुताबिक सोनीपत हरियाणा निवासी सुरेश कुमार बीएसएफ की 157 बटालियन में हेडकांस्टेबल पदस्थ था. उनकी ड्यूटी पंखाजुर स्थित संगम कैंप में थी. यहां से जवान नक्सली सर्चिंग पर निकले थे. वहां से लौटने के दौरान सुबह करीब 4 बजे गोली चलने की आवाज आई. इस पर कैंप से जवान भागकर मौके पर पहुंचे तो सुरेश का शव पड़ा था. इसके बाद अधिकारियों को सूचना दी गई. घटना कैंप से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई है. जवान के आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. जिसके बाद पार्थिव शरीर को गृहग्राम रवाना किया जाएगा.

http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 9887 नए मामले, 294 की मौत

निर्माण कार्यों में लाएं तेजी : कलेक्टर

जगदलपुर. कलेक्टर रजत बंसल ने आज नगर निगम द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों, पेयजल व्यवस्था, जल निकासी की व्यवस्था सहित अन्य विकास कार्यों की समीक्षा जिला कार्यालय आस्था कक्ष में की. उन्होने कहा कि सभी कार्यो को टीम भावना से करें और निर्माण कार्यो में तेजी लाएं. उन्होने गौकुल धाम, सर्वमांगलिक भवन, अटल आवास का निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने कहा. निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण नहीं करवाने वाले ठेकेदारों को निगम आयुक्त के द्वारा नोटिस देने के निर्देश दिए. उन्होने शहर के मध्य स्थित बड़े नालों की सफाई करवाने और बरसात के समय जल भराव की स्थिति को नियंत्रण करने के लिए अभी से टीम गठित कर क्षेत्र का निरीक्षण के निर्देश दिए.

http://क्वारंटाइन सेंटर का जायजा लेने गए नेताओं को बनाया बंधक, रैपिड टेस्ट कराने के बाद छोड़ा!

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
88713427

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now