कांकेर. बीएसएफ के एक जवान ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली. खुदकुशी का कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है. जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल निवासी उज्जवल नंदी बीएसएफ की 30वीं बटालियन में पदस्थ था. उसकी ड्यूटी कोयलीबेड़ा के कामटेडा कैंप में लगी थी. सुबह करीब 6 बजे सभी जवान बैरक से बाहर थे. इसी दौरान उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी. जवान भाग कर मौके पर पहुंचे तो उज्जवल नंदी का शव पड़ा था. बताया जा रहा है कि जवान उज्जवल का शव औंधे मुंह जमीन पर पड़ा था. उज्जवल नंदी ने अपनी सर्विस राइफल से सिर में खुद को गोली मारी थी. बाद जवानों ने इसकी सूचना अफसरों को दी. वहीं कोयलीबेड़ा थाना पुलिस को भी सूचित किया गया है. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस खुदकुशी का कारण जानने का प्रयास कर रही है. कांकेर एसपी ने घटना की पुष्टि की है.
https://Realme Narzo 50A Prime भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन
हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने वालों का सम्मान
बलौदाबाजार. कलेक्टर डोमन सिंह अचानक सड़क पर उतरे और यातायात जागरुकता लाने हेलमेट पहन कर दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों का सम्मान किया. कलेक्टर ने कहा कि स्वयं की जागरुकता से ही वाहन दुर्घटना रूकेगी. जान है तो जहान है, लोगों को जागरुक करने आज हमने सम्मान किया है और यह आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील किया कि वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं. सिर पर हेलमेट अवश्य पहने और स्वयं के साथ अपने परिवार को भी सुरक्षित रखें.
https://सोशल मीडिया पर छाया ट्रक ड्राइवर का वीडियो, इस अंदाज में गाया मोहम्मद रफी का गाना







