नई दिल्ली. जीजा के चक्कर में दूल्हा-दुल्हन समेत 95 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है. दरअसल, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के रामबाग इलाके में एक शादी थी. इस शादी में दुल्हन के जीजा भी शामिल हुए जो दिल्ली से आए थे. शादी चल रही थी, जश्न का महौल था. इसी बीच दुल्हन के जीजा की तबीयत कुछ ज्यादा ही ख़राब हो गई. उन्हें खूब सर्दी और खांसी थी. लिहाजा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. कोरोना के लक्षण थे, इसलिए उनका सेंपल लिया गया. अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
http://एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- अब मैं थक गई हूं
इसके बाद प्रशासन ने दूल्हा-दूल्हन समेत 95 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया है. बताया जा रहा कि दिल्ली से आया हुआ यह युवक सीआईएसएफ का जवान है. फिलहाल जिले के दो क्षेत्रों को कंटेन्मेंट क्षेत्र घोषित कर दिया है. छिंदवाड़ा कलेक्टर सौरभ सुमन ने कहा- जितने सैंपल कल भेजे गए थे उसमें एक रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उसमें तय प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है. पहले कॉन्टेक्ट ट्रैसिंग की जाएगी और फिर उसी हिसाब से कंटेन्मेंट क्षेत्र घोषित किया जाएगा.
http://शादी की अनुमति के लिए उमड़ी भारी भीड़, धारा 144 और सोशल डिस्टेंस का खुला उल्लंघन









