नई दिल्ली. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं. ब्रिटिश पीएम का कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया है. ब्रिटिश पीएम ने ट्वीट कर कहा कि पिछले 24 घंटे में मुझे हल्के लक्षण उभरे और टेस्ट पॉजिटिव आया है. अब मैं खुद को पृथक कर रहा हूं. लेकिन ऐसे समय में जब हम कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं मैं वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सरकार का नेतृत्व करता रहूंगा. हम साथ मिलकर इस वायरस को हरा सकते हैं. डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार को हल्के लक्षण उभरने के बाद प्रधानमंत्री का इंग्लैंड की मुख्य चिकित्सक प्रोफेसर क्रिस व्हीटी की सलाह पर कोरोना वायरस का टेस्ट कराया गया.
http://कालाबाजारी पर कड़ाई से रोक लगाने कलेक्टरों को मुख्यमंत्री के निर्देश
नेशनल हेल्थ सर्विस स्टाफ (एनएचएस) ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर जॉनसन का टेस्ट किया और परिणाम पॉजिटिव आया. प्रवक्ता ने बताया कि सलाह के अनुसार प्रधानमंत्री डाउनिंग स्ट्रीट में पृथक रह रहे हैं. कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में वह सरकार का नेतृत्व करते रहेंगे. ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी है. बोरिस जॉनसन के कोरोना वायरस संक्रमित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है. पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा- प्रिय पीएम बोरिस जॉनसन, आप एक योद्धा हैं. आप जल्द ही इस चुनौती से उबर जाएंगे. मैं हेल्दी ब्रिटेन के लिए आपके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करता हूं.
http://जिले से भेजे गए कोरोना जांच के सातों नमूने निकले निगेटिव
Dear PM @BorisJohnson,
You’re a fighter and you will overcome this challenge as well.
Prayers for your good health and best wishes in ensuring a healthy UK. https://t.co/u8VSRqsZeC
— Narendra Modi (@narendramodi) March 27, 2020
Following medical advice, I was advised to test for #Coronavirus.
I‘ve tested positive. Thankfully my symptoms are mild and I’m working from home & self-isolating.
Vital we follow the advice to protect our NHS & save lives#StayHomeSaveLives pic.twitter.com/TguWH6Blij
— Matt Hancock (@MattHancock) March 27, 2020









