नई दिल्ली. ब्रिटेन ने बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए मॉडर्ना इंका. द्वारा विकसित ‘स्पाइकवैक्स’ टीके को मंजूरी दे दी है. ये टीके 6 से 11 साल तक के बच्चों को लगेंगे. ब्रिटेन के दवा नियामक मेडिसिन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (MHRA) के अनुसार मॉडर्ना की वैक्सीन स्पाइकवैक्स सुरक्षा, गुणवत्ता व असर की कसौटी पर खरी उतरी है. स्पाइकवैक्स को ब्रिटेन में 12 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए पहले ही मंजूरी दे दी गई थी. बाद कम उम्र के बच्चों को यह वैक्सीन देने की मंजूरी दी गई. इससे कुछ घंटे पूर्व ही फ्रांसीसी फर्म वालनेवा की वयस्कों की वैक्सीन को मंजूरी दी गई थी.
https://ग्रामीण अंचल में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोग त्रस्त, बढ़ रहा आक्रोश
वालनेवा की वैक्सीन आसानी से स्टोर की जाने वाली कोरोना रोधी वैक्सीन है. एमएचआरए की प्रमुख ने कहा कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मॉर्डना की बनाई वैक्सीन स्पाइकवैक्स को ब्रिटेन में छह से 11 साल के बच्चों के लिए मंजूरी दी गई है. यह वैक्सीन इस आयु वर्ग के बच्चों के लिए सुरक्षित और प्रभावी है. स्पूतनिक की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन ने अब तक छह कोरोना रोधी टीकों को मंजूरी दी है. इनमें बायोएनटेक/फाइजर, जॉनसन एंड जॉनसन, मॉर्डना, नोवावैक्स, एस्ट्राजेनेका और वालनेवा के टीके शामिल हैं.
https://Maruti Suzuki Ertiga 2022 हुई लॉन्च, जानिए कीमत और माइलेज









