नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में इटावा के भरथना इलाके के समसपुर में शादी समारोह में सात फेरों से पहले दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत हो गई. दुल्हन की मौत के बाद दोनों पक्षों में सहमति और उसकी छोटी बहन की शादी करा दी गई. दरअसल, दुल्हन पक्ष के महेश चंद ने बताया कि मंगलवार 25 मई को उसकी बहन सुरभि का विवाह मंजेश ग्राम नावली चितभवन के साथ धूमधाम से हो रहा था. बारात के आने पर दुल्हन पक्ष ने बारात का स्वागत किया और कार्यक्रम शुरू हुआ. रात करीब साढ़े आठ बजे से द्वारचार के साथ शुरू हुई रस्मों में वरमाला, मांग भराई समेत अन्य कई रस्में पूरी हो चुकी थीं, सात फेरों के लिए दूल्हा-दुल्हन दोनों पक्ष तैयारी में जुटे थे.
http://देसी अंदाज में नजर आईं शहनाज, पंजाबी गाने पर किया डांस
इसी बीच रात्रि करीब ढाई बजे दुल्हन अचानक बेहोश हो गई, दुल्हन के बेहोश होते ही घर में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में परिजन दुल्हन को गांव स्थित एक निजी डॉक्टर के पास ले गए. डॉक्टर ने जांच कर दुल्हन की ह्रदय गति रूक जाने से उसे मृत घोषित कर दिया. दोनों परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं. शादी समारोह में मौजूद रिश्तेदारों और दूल्हा पक्ष के लोगों की आपसी सहमति पर मृतका की छोटी बहन को दुल्हन बनाया गया और दूल्हे के साथ उसकी शादी की गई. हालांकि इस दौरान मृतक दुल्हन का शव घर के एक कमरे में रखा गया. विदाई के बाद अंतिम संस्कार किया गया.
http://अफ़सरशाही का सामंती आचरण लोगों को कोरोना से ज़्यादा डरा रहा है!









