नई दिल्ली. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर ‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सितंबर को हिंदी और चार अन्य भाषाओं- तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज हुई. रणबीर और आलिया के साथ, इसमें अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी हैं. फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो किया है. इसके अलावा कई सेलेब्स ने भी इसमें कैमियो किया है. फिल्म को मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है. जहां फिल्म के वीएफएक्स के लिए ‘ब्रह्मास्त्र’ की तारीफें की जा रही हैं, वहीं स्क्रिप्ट और एडिटिंग के लिए फिल्म की आलोचना भी हो रही है.
https://सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई बस, 7 यात्रियों की मौत
रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि ‘ब्रह्मास्त्र’ के हिंदी वर्जन ने पहले वीकेंड में 110 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. एनालिस्ट्स सूत्रों का दावा है कि फिल्म के हिंदी वर्जन ने रविवार को 41-42 करोड़ रुपए और इन सभी भाषाओं को मिलाकर 45 करोड़ रुपए का बिजनेस किया. वहीं, सभी भाषाओं के मिलाकार तीन 3 दिन के कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने 120 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. ब्रह्मास्त्र ने ओपनिंग डे कलेक्शन ने कथित तौर पर रणबीर कपूर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग ‘संजू’ को पछाड़ दिया.
https://Volkswagen Taigun Anniversary Edition लॉन्च, मिला नया डिजाइन










