रायपुर. प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने फांसी लगा ली. पुलिस के मुताबिक मृतका महिला का नाम अर्चना साहू है. वह करीब 5 साल से डायल-112 में काम कर रही थी. उसका कमलेश साहू से प्रेम प्रसंग था. दोनों ही दुर्ग के फेकारी गांव के रहने वाले थे. पुलिस को आरोपी कमलेश के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है. इससे ही दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई है. अर्चना पुरानी बस्ती के बंधवापारा में किराए के मकान में रहती थी. वहीं कमलेश का भी लगातार आना-जाना था. बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले से कमलेश को अर्चना के किसी अन्य व्यक्ति से संबंधों को लेकर शक था. इस बात से वह काफी परेशान रहता था.
https://‘लाइगर’ का पहला गाना रिलीज, विजय-अनन्या जबरदस्त डांस करते आए नजर
दोनों के बीच इस बात पर विवाद भी हो चुका था, लेकिन शक के चलते कमलेश मंगलवार रात करीब 3.30 बजे अर्चना के मकान में पहुंच गया. शोर सुनकर पड़ोसियों की भी नींद खुल गई. उन्होंने दोनों को समझाने का भी प्रयास किया, पर कमलेश के सिर पर खून सवार था. कमलेश ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. बाद पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी. हालांकि तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. अर्चना पर हथौड़े और ब्लेड से वार किया गया था. वहीं कमलेश का शव चादर के सहारे फांसी से लटक रहा था. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद कमरे को सील कर दिया है. मामले की जांच की जा रही है.
https://दिल्ली-मुंबई के बीच होगा इलेक्ट्रिक राजमार्ग का निर्माण, गडकरी ने दी जानकारी







