আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मलबे में 94 घंटे से दबा था लड़का, यूरिन पीकर रहा जिंदा

Published on: February 11, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. तुर्की और सीरिया में 25000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. मौतों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. इस बीच कहीं-कहीं चमत्कार वाली कहानियां भी सामने आ रही हैं, जो हैरान करने वाली हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप के बाद तुर्की के गजियांटेप में भूकंप से एक बिल्डिंग गिर गई. इस दौरान बिल्डिंग के अंदर मौजूद 17 साल का अदनान मोहम्मद कोरकुट मलबे में दब गया था. अदनान 6 जनवरी की सुबह से ही मदद की तलाश में था लेकिन वह खुद को मलबे से बाहर निकालने में नाकाम रहा, लेकिन कोशिश लगातार कर रहा था.

https://सरपंच द्वारा परिवार को लाभान्वित कराने का मामला, जांच की समय सीमा 7 दिन; 10 दिन बाद भी जांच नहीं

अदनान रह-रहकर बीच-बीच में मदद के लिए आवाज भी लगा रहा था. करीब 94 घंटे बाद रेस्क्यू टीम को अदनान की आवाज सुनाई दी जिसके बाद टीम उसके पास पहुंची. काफी मशक्कत के बाद अदनान को मलबे से बाहर निकाला गया. फिलहाल, अदनान को नजदीकी अस्थायी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदनान मलबे में जब फंसा था तब वह अपना हाथ-पैर हिला ले रहा था, लेकिन कुछ ऐसी भारी कंक्रीट की दीवार उसके ऊपर थी, जिससे वह हटाकर निकल नहीं पा रहा था. मलबे से बाहर निकाले जाने के बाद अदनान ने बताया कि जिंदा रहने के लिए उसने अपना यूरिन भी पीया.

https://टीवी देख रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now