महासमुंद. धान खरीदी में अव्यवस्था से प्रदेश के कई जिलों महासमुंद के साथ कबीरधाम, बेमेतरा, मुंगेली, राजनांदगांव, रायपुर, गरियाबंद, आरंग सहित कई जगहों से किसानों की नाराजगी की खबर आ रही है. धान खरीदी केन्द्रों में अव्यवस्था और क्षमता से कम धान खरीदी किए जाने से किसान परेशान हैं. किसानों ने आला अधिकारियों से शिकायत की थी पर कोई कार्रवाई न होता देख किसानों ने आज बेमचा में धान खरीदी रोककर चक्काजाम कर दिया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम, नायब तहसीलदार एवं विपणन अधिकारी की समझाईश और प्रतिदिन लगभग 1600 क्विंटल धान खरीदी के आश्वासन के बाद किसान माने और धान खरीदी शुरू हुई.
http://MCLR में कटौती कर SBI ने दिया ग्राहकों को तोहफा, सस्ता होगा लोन
किसानों ने लगभग पौन घंटे तक रास्ता जाम रखा. इधर, कबीरधाम जिले के पनेका सोसाइटी के किसानों ने अव्यवस्था को लेकर धान विक्रय बंद कर सोमवार सुबह निरीक्षण करने पहुंचे तहसीलदार मनोज रावटे को बंधक बना लिया. किसानों ने अधिकारी की एक नहीं सुनी और उन्हें दो घंटे तक सोसाइटी में बंधक बनाकर रखा. तहसीलदार को बंधक बनाए जाने की खबर मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भेजा गया वहीं धान खरीदी के नोडल अधिकारी अनिल सिरदार मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाइश देकर उन्हें शांत कराया. तब जाकर किसानों ने तहसीलदार को रिहा किया.
http://राज्य सरकार को झटका, प्रमोशन में आरक्षण पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक







