महासमुंद. एनएच 353 बागबाहरा में शनिवार-रविवार दरम्यिान रात ट्रक की ठोकर से बोलरो सवार एक महिला की मौत हो गई वहीं 5 लोग घायल हो गए. घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है. बागबाहरा पुलिस के मुताबिक के सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली निवासी बरिहा परिवार शनिवार को विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बोलेरो क्रमांक सीजी 07 एपी 3786 से अमलोर गए थे. कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद वे रात करीब 1 बजे वापस लौट रहे थे. इसी दौरान ठीक उनके पीछे चल रहा ट्रक क्रमांक एमएच 40 बीएल 1771 ने उसे बागबाहरा रेल्वे स्टेशन के पास जोरदार ठोकर मार दी. जिससे बोलरो डिवाइडर से टकराकर घुम गई.
http://5000mAh बैटरी के साथ Realme C11 2021 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
जिससे कार में सवार तिजियाबाई पति रत्नूराम बरिहा (45) की मौके पर ही मौत हो गई वहीं सवार पांच घायल हो गए. पुलिस ने शव का पंचनामा के बाद पीएम कर परिजनों को सौंप दिया है. घटना में बोलेरो में नरतोरी निवासी फगुवाराम पिता नरसिंग (72), पेन्ड्राहीनारा निवासी ईश्वर पिता धानूराम (38) दारगांव निवासी शांताबाई पति धनसिंह बरिहा (60) घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि इन्हें मामूली चोट लगी है. वहीं बुंदेली निवासी चम्पीबाई पति भोलाराम (50) और सरायपाली निवासी बिन्दाबाई पति पांडूराम बरिहा को सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक और ट्रक को हिरासत में ले लिया है. जिसके खिलाफ कार्रवाई जा रही है.
http://मन की बात में पीएम मोदी बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें, वैक्सीन लगवाएं







