नई दिल्ली. Realme C11 2021 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसके सिंगल 2GB + 32GB वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपए रखी गई है. कंपनी की वेबसाइट पर इसे सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. साथ ही इसे ऐमेजॉन इंडिया और ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है. रियलमी के इस नए स्मार्टफोन को ग्राहक कूल ब्लू और कूल ग्रे कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे. इस स्मार्टफोन में 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच (1600 x 720 पिक्सल) HD+ LCD मिनी ड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है. इस स्मार्टफोन के रियर में फोटोग्राफी के लिए 8MP का कैमरा मौजूद है. इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है.
http://जाह्नवी कपूर ने फिर बढ़ाया पारा, खूबसूरती से जीता फैन्स का दिल
रियर कैमरे के साथ ग्राहकों को एक LED फ्लैश और फुल-HD वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी मिलेगा. साथ ही यहां HD वीडियो रिकॉर्डिंग ऑप्शन के साथ 5MP का कैमरा फ्रंट में दिया गया है. इसकी बैटरी 5000mAh की है और यहां 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट ग्राहकों को मिलेगा. इसमें 2GB LPDDR4x रैम और IMG8322 GPU के साथ 1.6GHz ऑक्टा-कोर Unisoc SC9863A प्रोसेसर दिया गया है. इसकी इंटरनल मेमोरी 32GB की है, जिसे कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है. डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड Realme UI Go एडिशन पर चलता है और इसमें कनेक्टिविटी के लिहाज से Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, Bluetooth 4.2, GPS/ GLONASS/ Beidou और माइक्रो USB का सपोर्ट दिया गया है.
http://32MP सेल्फी कैमरे के साथ Vivo V21e 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत










