আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, दो मृत, तीन गंभीर

Published on: February 24, 2020
---Advertisement---

कोरबा. रविवार देर रात बांकीमोंगरा क्षेत्र के शुक्ला खार के पास तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई. जिससे 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जानकारी के मुताबिक, बांकीमोंगरा निवासी मनीष सोनवानी, प्रवीण लहरे, रुपेश मिश्रा, रिशु शर्मा और रितेश सिदार पांचों दोस्त रविवार रात करीब 8.30 बजे बोलेरो से कटघोरा के लिए निकले थे.

http://न्यूजीलैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

उस दौरान तेज बारिश भी शुरू हो गई और सड़क भी साफ नजर नही आ रहा था. इसी दौरान शुक्लाखार के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. घटना की सूचना मिलते ही बांकी मोंगरा पुलिस मौके पर पंहुची. घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया. हालांकि इस दौरान एक घायल ने दम तोड़ दिया, जबकि एक की मौत उपचार के दौरान हो गई. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया. मृतकों की पहचान मनीष सोनवानी और प्रवीण लहरे के रूप में हुई है.

http://सनी हिंदुस्तानी ने जीता इंडियन आइडल 11 का खिताब

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now