আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

BMW X4 50 Jahre M Edition भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: September 10, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. बीएमडब्ल्यू इंडिया ने भारतीय बाजार में BMW X4 50 Jahre M Edition को 30i वेरिएंट के लिए 72,90,000 रुपए (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है. जबकि 30डी वेरिएंट की कीमत 74,90,000 रुपए (एक्स-शोरूम) है. एमडब्ल्यू की ‘एक्स’ रेंज में एसयूवी और कूपे एसयूवी शामिल हैं. एक्स4 एक कूपे SUV है जिसमें X3 वाला ही प्लेटफॉर्म इस्तेमाल किया गया है. एक्स4 क्लासिक ‘बीएमडब्ल्यू मोटरस्पोर्ट’ लोगो से प्रेरित ’50 इयर्स ऑफ एम’ डोर प्रोजेक्टर के साथ आती है. बीएमडब्ल्यू की किडनी ग्रिल और इसका फ्रेम अब काले रंग में दिया गया है. एडाप्टिव हेडलैंप अब 10 mm पतले और चपटे हैं और वे स्टैंडर्ड तौर पर ब्लैक एक्सेंट और मैट्रिक्स फंक्शन के साथ आते हैं. एसयूवी में M एरोडायनामिक पैकेज दिया गया है, इसलिए फ्रंट एप्रन, रियर एप्रन और साइड सिल कवर का रंग बॉडी कलर जैसा ही है.

https://वर्दी में दो महिला कॉन्स्टेबल ने बनाया वीडियो, वायरल होते ही निलंबित

विंडो बेल्ट लाइन जो आमतौर पर क्रोम में होती है, वह भी ब्लैक कलर में दी गई है. बीएमडब्ल्यू X4 50 Jahre M Edition दो इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है. यह 3.0-लीटर डीजल इंजन और 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के ऑप्शन के साथ उपलब्ध है. दोनों इंजन ट्विन-टर्बोचार्ज्ड हैं और 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आते हैं. पेट्रोल इंजन अधिकतम 252 hp का पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. जबकि डीजल इंजन 265 hp का अधिकतम पावर और 620 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इंटीरियर की बात करें तो इसमें स्पोर्ट्स सीट, एम हेडलाइनर एन्थ्रेसाइट और एम लेदर स्टीयरिंग व्हील मिलता है. पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंबियंट लाइटिंग, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और भी बहुत कुछ है.

https://क्यों हो रही है सिंगर जुबिन नौटियाल को गिरफ्तार करने की मांग?

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now