नई दिल्ली. सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में बिहार और मुंबई पुलिस आमने-सामने आ गईं हैं. बिहार सरकार से आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी मामले की जांच करने के लिए मुंबई पहुंचे लेकिन उन्हें बृहन मुंबई महानगर पालिका ने जबरन क्वारंटाइन कर दिया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंबई में सुशांत मामले की जांच के लिए पहुंचे एसपी तिवारी को क्वारंटाइन किए जाने पर कहा कि उसके साथ जो भी हुआ वह ठीक नहीं है. यह राजनीतिक नहीं है, बिहार पुलिस अपना कर्तव्य निभा रही है. हमारे डीजीपी उनसे बात करेंगे.
http://खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 4 की मौत
बिहार के मंत्री संजय झा ने सवाल करते हुए कहा कि बिहार पुलिस के चार अधिकारी पहले से ही मुंबई में हैं, वे भी विमान के जरिए वहां गए थे, लेकिन उन्हें क्वारंटाइन नहीं किया गया. हमने जांच में तेजी लाने के लिए एक आईपीएस अधिकारी को भेजा लेकिन जब उन्होंने अपनी जांच शुरू की तो उन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया. बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी बिहार पुलिस टीम का नेतृत्व करने के लिए आधिकारिक ड्यूटी पर रविवार रात पटना से मुंबई पहुंचे लेकिन बीएमसी अधिकारियों ने उन्हें जबरन क्वारंटाइन कर दिया.
http://IPL 2020 को भारत सरकार की मंजूरी, 10 नवंबर को होगा फाइनल
अनुरोध के बावजूद उन्हें आईपीएस मेस में आवास प्रदान नहीं किया गया जिसके बाद वह गोरेगांव (मुंबई) के एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं. वहीं बीएमसी ने एसपी तिवारी को क्वारंटाइन करने पर सफाई देते हुए कहा कि प्रशासन को बिहार पुलिस के एक अधिकारी के आगमन की सूचना मिली. घरेलू हवाई यात्री होने के नाते, उन्हें मई 25 की राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार होम क्वारंटाइन किया गया. एक टीम ने उन्हें सरकार की अधिसूचना के अनुसार होम क्वारंटाइन अवधि में छूट के लिए आवेदन करने के लिए निर्देशित किया.
#WATCH Bihar DGP will speak with the authorities there. Whatever happened with him (Binay Tiwari) is not right. It is not political. Bihar Police is carrying out its duty:CM Nitish Kumar on Patna Superintendent of Police Binay Tiwari quarantined in #Mumbai#SushantSinghRajputCase pic.twitter.com/o65IpI8EyF
— ANI (@ANI) August 3, 2020









