बागबाहरा. छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा सभी जिला, ब्लॉक संगठन एवं कार्यकारणी को भंग कर दिया गया है. संगठन में नए सिरे से नियुक्ति की जानी है. खल्लारी विधानसभा क्षेत्र का मुख्यालय बागबाहरा है यहां ग्रामीण और शहर अध्यक्ष पृथक-पृथक बनाया जाता है. सतनामी समाज ने कहा है कि नए संगठन गठन से पहले खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में अब तक जितने वर्ग से अध्यक्ष बनाए गए हैं उस वर्ग को छोड़कर दूसरे समाज के लोगों को मौका दिया जाना चाहिए. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में अब तक अनुसूचित जाति वर्ग से सतनामी समाज को एक बार भी मौका नहीं दिया गया है. दशकों से सामान्य और पिछड़ा वर्ग से ही अध्यक्ष बनाया जाता रहा है. सतनामी समाज हमेशा से कांग्रेस से जुड़कर पार्टी को मजबूती देते आ रहा है पर बदले में आज तक समाज को कभी प्रतिनिधित्व का मौका नहीं मिला है.
http://चीन के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर मुंहतोड़ जवाब दिया जाए : कांग्रेस
समाज के शंकरलाल, बुधियार, भीखम, मानसिंह निराला, दिलीप, दुबेदास, महेन्द्र, नेमीचन्द, कैलाश, माधो दास, मनराखन हीरालाल, नकुलदास सहित समाज प्रमुखों ने मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री, प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम, जिले के प्रभारी कन्हैया अग्रवाल, खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर से मांग की है कि बागबाहरा ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष का दायित्व सतनामी समाज के किसी भी व्यक्ति को सौंपा जाए. समाज ने यह भी मांग की है कि संगठन नए सिरे से बनाए जा रहे हैं तो ऐसी स्थिति में अंतिम पंक्ति में खड़े समाज को मौका दिया जाना कांग्रेस के हित में होगा. बार-बार एक ही व्यक्ति को मौका दिए जाने से अन्य वर्ग में नाराजगी लाजिमी है. सामाजिकजनों ने कहा है कि किसी भी व्यक्ति को दोबारा अध्यक्ष का दायित्व न दिया जाए. इससे पार्टी में व्यापक रुप से असंतोष पनपेगा. जिससे पार्टी को भविष्य में भारी नुकसान सहना पड़ सकता है. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में सतनामी समाज को दायित्व दिया जाए यदि चेहरा देखकर संगठन का गठन किया जाता है तो भविष्य मे इसके गंभीर परिणाम देखने को मिलेगा.
http://Fair & Lovely क्रीम से हटेगा फेयर शब्द, कंपनी बदलेगी नाम
नए लोगों को दिया जाना चाहिए मौका : ढीढी
इस संबंध में कुमार ढीढी ने कहा कि उन्होने खुद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की दावेदारी की है. उन्होंने कहा कि हमारे समाज को प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला है. कांग्रेस हमेशा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति का पक्षधर रही है इसलिए अधिकारपूर्वक हम संगठन में अध्यक्ष पद की मांग कर रहे हैं. यदि हमें प्रतिनिधित्व का मौका नहीं मिलेगा तो नाराजगी बढ़ेगी. हमेशा ऊंची पहुंच और नेताओं के करीब रहने वालों को ही पद से नवाजा जाता है इसलिए नाराजगी बढ़ती है. वर्तमान मे जितने भी लोग संगठन में है उन्हें हटाया जाए और नए लोगों को मौका दिया जाना उचित होगा. उन्होंने यह भी कहा कि यदि मेरे अलावा समाज के किसी योग्य व्यक्ति को मौका दिया जाता है तो मैं उसका समर्थन करुंगा.
केंद्र सरकार की ‘एआई फॉर यूथ प्रोग्राम’ के तहत कुलदीप निगम उमा शाला नर्रा का चयन https://t.co/WrW9QVoUiK
— Cg Janadesh (@CJanadesh) June 26, 2020







