नई दिल्ली. हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित पटाखा फैक्ट्री में बड़ा ब्लास्ट हुआ, जिसमें 6 मजदूरों की मौत हो गई. वहीं 13 बुरी तरह झुलस गए हैं. धमाका इतना जबरदस्त था कि लगभग 2 किलोमीटर तक दूर इसकी आवाज गई. जानकारी के अनुसार, ऊना के हरोली के टाहलीवाल के बाथरी इंडस्ट्रियल एरिया में पटाखा फैक्ट्री में यह ब्लास्ट हुआ है. हादसे के बाद मौके पर आग लग गई और कामगार महिलाएं जिंदा जल गईं. आग पर फिलहाल आगू पा लिया गया है. घायलों को ऊना अस्पताल लाया गया है.
https://44MP सेल्फी कैमरे वाला Vivo V23e 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
मौके पर 6 शव ब्लास्ट के बाद गिरे हुए थे, जो सारे महिलाओें के हैं. मृतकों में एक तीन साल की बच्ची भी शामिल है और वह ब्लास्ट के दौरान अपनी मां के साथ थी. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतक महिलाएं यूपी की प्रवासी मजदूर बताई जा रही है. हालांकि, अभी प्रशासन की ओर से मृतकों की शिनाख्त होनी बाकी है. पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश में हुए भीषण फैक्ट्री हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को PMNRF की ओर से 2-2 लाख रुपए दिए जाएंगे और घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे.
https://शादी से लौट रहे लोगों की जीप खाई में गिरी, 14 की मौत









