महासमुंद. भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिनेश रूपरेला के आह्वान पर शनिवार को भ्रष्टाचार के विरोध में जिला प्रशासन का पुतला दहन किया गया. भाजयुमो ने कहा कि 26 मार्च को टूर दे सिरपुर कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय प्रशासन के द्वारा किया गया. अध्यक्ष व सचिव ने जिला खनिज न्यास मद से अपने पदीय शक्ति का दुरुपयोग कर आर्थिक अपराध किया है. अधिकारी अपनी मनमर्जी से कार्य कर रहे हैं, जो नियम विरुद्ध है. विकास कार्य को छोड़कर सैर-सपाटे व मौज-मस्ती में राशि खर्च की जा रही है, जो अनुचित है. ऐसे भ्रष्टाचारी शासन-प्रशासन का भारतीय जनता युवा मोर्चा विरोध करती है. कांग्रेसी सरकार को आम जनता से कोई सरोकार नहीं है.
https://जयमाला के वक्त घुटनों पर बैठ गई दुल्हन, वीडियो वायरल
डीएमएफ की राशि का बंदरबांट पूरे छत्तीसगढ़ में हो रहा है. शासन-प्रशासन जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहा है. भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई कर जिले से हटाया जाए. पुतला दहन में प्रमुख रूप से पूर्व मण्डल अध्यक्ष व पार्षद संदीप घोष, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम चन्द्राकर, आईटी सेल प्रभारी अरुण साहू, अनुसूचित जाति प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजू बाघमारे, जिला सह संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ देवेन्द्र चन्द्राकर, जनपद सभापति दिग्विजय साहू, वरिष्ठ नेता रमेश साहू, संतोष वर्मा, सोनाधर सोनवानी, पार्वती साहू, सुधा साहू, शुभ्रा शर्मा, उषा पॉल, हिमांशु चन्द्राकर, अजय चोपड़ा, मुन्ना साहू, नंदू जलक्षत्री, यशवंत साहू, सुमित जैन, अमन वर्मा, कादर राजपूत, विक्की महानंद, अमित साहू, प्रह्लाद यादव, अशोक ध्रुव, मनु मोहन, राहिल गुप्ता मौजूद रहे.







