बसना. प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के सात वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश के एक लाख गांवों में स्वच्छता अभियान, कोरोना से बचाव तथा वैक्सीन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आदि आयोजन किया जाएगा. भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रुपकुमारी चौधरी ने प्रेसवार्ता में बताया कि उक्त कार्यक्रमों में पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व मंत्रीगण, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, जिला पंचायत, नगर निकाय के प्रतिनिधि, प्रदेश संगठन के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिले, मण्डल के पदाधिकारी, वरिष्ठ सदस्य आदि दो-दो स्थानों में अपनी उपस्थिति देकर स्वच्छता अभियान के साथ कोरोना से बचाव और वैक्सीन लगवाने प्रेरित करेंगे.
http://जावडेकर बोले- साल के अंत तक पूरा हो जाएगा वैक्सीनेशन
उन्होने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम पश्चात तृणमूल कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों की हत्या, मारपीट, बलात्कार, आगजनी आदि घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है वह निंदनीय है. इसे लेकर एक वर्चुअल वीडियो कान्फ्रेंस राजधानी रायपुर में की जाएगी.28, 29 एवं 30 मई को जिला मुख्यालय में भाजपा के सभी मोर्चा के सदस्यों द्वारा रक्तदान शिविर में रक्त दान करेंगे. उन्होंने बताया कि 31 मई को सेवा ही संगठन कार्यक्रम में जिले के समस्त 192 शक्ति केन्द्रों को केंद्र बिन्दु मानकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा प्रधानमंत्री आवास योजना और केन्द्र सरकार द्वारा प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल योजना पर छ.ग सरकार के दुरुपयोग को लेकर लोगों को जानकारी दी जाएगी. प्रेसवार्ता में जिला महामंत्री संजय शर्मा, रमेश अग्रवाल, सतीश अग्रवाल वरिष्ठ नेता, मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल आदि उपस्थित थे.
http://DRDO की एंटी-कोविड दवा 2DG की कीमत तय, 990 रुपए में मिलेगा एक पाउच







